logo

दोपहर में झपकी लेने पर पति ने पत्नी को घर से निकाला, किया प्रताड़ित

15551news.jpg

द फॉलोअप टीम, अहमदाबाद : 

घरेलु हिंसा और नारी सशक्तिकरण जैसे टॉपिक पर लाख बात कर ली जाए, लेकिन महिलाओं के साथ घरों में होने वाले अत्याचार तभी रूकेंगे जब लोग अपनी सोच पर काम करना शुरू करेंगे। अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में एक महिला का आरोप है कि उसके पति ने सिर्फ इसलिए उसकी पिटाई कर दी क्योंकि दोपहर को उसे खाने के बाद झपकी आ गई थी। 24 वर्षीय महिला ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर कहा कि दोपहर के भोजन के बाद झपकी लेने पर उसके पति और ससुराल वालों ने उसकी पिटाई कर दी। शिकायत में महिला ने कहा है कि 17 जुलाई 2016 को उसकी  शादी हुई। वह अपने परिवार के साथ रहने लगी।

दोपहर में सोने की आदत थी 
महिला ने कहा कि जब वह मायके में थी तब से उसे दोपहर में खाने के बाद सोने की आदत थी। उसने कहा कि उसे लंच के बाद झपकी लेने की आदत थी जो उसके पति और ससुराल वालों को अच्छी नहीं लगती थी।  मैं सुबह जल्दी उठती थी, इसलिए मैं दोपहर के समय खुद को जगाए नहीं रख पाती थी। उसके पति और ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे और बाद में नाश्ता करने के लिए उसकी पिटाई की। 

पति ने नही किया समझौता 
महिला ने कहा कि जैसे ही उसके पति ने उसे पहली बार पीटा, उसने काडी पुलिस में एक आवेदन दायर किया लेकिन उसके पति ने समझौता कर लिया और वह फिर से उसके साथ रहने लगी। जब वह गर्भवती थी तो उसके पति और ससुराल वालों ने इलाज कराने में उसकी मदद नहीं की और उसे उसके माता-पिता के पास भेज दिया। 
18 सितंबर, 2017 को उसने एक लड़की को जन्म दिया, लड़की का जन्म हुआ तो पति का रवैया और बदल गया कि उसने बेटे को जन्म क्यों नही दिया। उसकी पिटाई की, उसने कहा। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति और ससुराल वालों ने अब उसे छोड़ दिया ।