logo

विवाहित जवान पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार

5913news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
राजधानी रांची में शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। मामले में एक विवाहित जवान आरोपी है। मामला राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना इलाके का है। जानकारी के मुताबिक महिला ने जवान पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का वादा करके उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और जब शादी की बात कही तो मुकर गया। महिला का आरोप है कि वो मामले की शिकायत करने जगन्नाथपुर थाना गयी थी लेकिन उसका आवेदन नहीं लिया गया। 
जानकारी के मुताबिक जगन्नाथपुर थाने में आवेदन नहीं लिया गया तब जाकर पीड़िता ने रांची के एसएसपी से मामले की शिकायत की। हैरानी की बात है कि महिला पहले से विवाहित है। मामला सामने आने के बाद महिला के पति ने भी उसका साथ छोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानिए! क्या है ये पूरा मामला
महिला का कहना है कि वो जगन्नाथपुर थाना प्रभारी के पास तीन बार शिकायत लेकर गई लेकिन, थानेदार ने मामला बाहर ही निपटाने को कहा। एसएसपी को दिए आवेदन में महिला ने लिखा कि आईआरबी-2 मुसाबनी में पोस्टेड जवान रामविलास यादव ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया। करीब दो साल पहले महिला जगन्नाथपुर के एक होटल में काम करती थी। एक जवान वहां पहुंचा और चायपत्ती फैक्ट्री में काम दिलाने का झांसा देकर जमशेदपुर ले गया। 

दो साल तक किया यौन शोषण!
जानकारी के अनुसार जमशेदपुर में शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण करता रहा। एक बार उसे उत्तर प्रदेश भी ले गया। पत्नी के विरोध के बाद उसे जमशेदपुर ले आया। पीड़ित महिला ने बताया कि हाल में जवान ने उसे रांची लाकर छोड़ दिया। इसके बाद जवान वहां से भाग गया। 
महिला का ये भी आरोप है कि जवान ने फोन करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। महिला भी पहले से विवाहित है। मामला सामने आने के बाद पति ने भी उसे छोड़ दिया है। महिला ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।