logo

संदिग्ध हालत में पंखे से लटकी मिली महिला की लाश, पति गायब

9102news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बनियाहीर तीन नंबर के पास एक घर से महिला का शव बरामद हुआ। महिला की पहचान  32 वर्षीय पूनम देवी के रूप में हुई है। पूनम का शव संदिग्ध रूप से पंखे से लटका मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला का पति राकेश और पूनम जेलगोरा सात नंबर में रहते है। 

दिहाड़ी मजदूरी करता था महिला का पति
राकेश दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। बीच-बीच में दोनों तीन नंबर में भी आया करते थे। शुक्रवार की रात भी दोनों आए थे लेकिन कुछ घण्टे बाद ही आसपास के लोगों ने जब घर में देखा तो पूनम पंखे में लटकी हुई देखी गई। शव को देख आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी झरिया थाना को दी। झरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

घटना के बाद से गायब है महिला का पति
घटना के बाद से महिला का पति राकेश गायब है। झरिया थाना के एस आई मनोहर कुमार ने बताया शव शुक्रवार को रात होने की वजह से पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका। शनिवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहां जा सकता है।