logo

संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद ह्त्या की आशंका 

11080news.jpg

द फॉलोअप टीम, पलामू:

छतरपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालत में एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 35 वर्षीय शांति देवी के रूप में हुई है। शांति की बेटी ने बताया कि उसकी मां रात में कब घर से बाहर निकली ये पता नहीं चला। आशंका जताई जा रही है की महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। शांति देवी अपने पति से अलग रह रही थी।  पिछले एक साल से वह अपनी बेटी और बेटा के साथ रह रही थी। वो ईंट भट्ठा पर मजदूरी करती थी। 

रात में निकली थी बाहर 
महिला का बेटा अपनी नानी के घर गया था। सात साल की बेटी घर पर थी। मां घर से बाहर कब निकली उसे पता नहीं चला। सुबह में महिला का शव घर से कुछ दूरी पर तालाब नुमा जगह पर मिला। सुबह महिला की बेटी अपनी मां को खोज रही थी। महिला के शव मिलने की सूचना जब फैली तो वो भी पहुंची और उसने मां की पहचान की। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।