logo

आग में झुलसकर विवाहिता की मौत, ससुराल वालों पर हत्या का आरोप

7733news.jpg
द फॉलोअप टीम, जमुई:

झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक 21 वर्षीय विवाहिता की आग में झुलसकर मौत हो गई। विवाहिता के पिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने महिला को जलाकर मारा है। पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।मृतिका की पहचान कीमती देवी के रूप में हुई है।

अवैध संबंध का आरोप
कीमती के पिता नंद किशोर यादव ने बताया विवाहिता के पति पप्पू यादव का अवैध संबंध था। जिसका कीमती हमेशा विरोध किया करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। अब पप्पू यादव दो लाख रुपये और बाइक की मांग करने लगा था। मांग पूरी नहीं करने पर वह कीमती के साथ मारपीट भी करता था।