logo

सॉरी पापा हमसे बड़ी गलती हो गई...! कहते हुए विवाहिता ने क्यों दे दी जान

8717news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
धनसार थाना क्षेत्र के महावीर नगर भूदा में एक महिला ने फांसी  लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पहचान 21 वर्षीय कोमल पटेल के रूप में हुई है। कोमल ने आत्महत्या के पहले एक वीडियो बनाया है जिसमें रो-रोकर अपनेा दर्द बयां कर रही हैं। उसने वीडियो में बताया कि वह आत्महत्या क्यों कर रही है। 

क्या कह रही है कोमल
कोमल रो-रोकर वीडियो में बोल रही है कि 'आई एम सॉरी मैं सुसाइड करने जा रही हूं। गलती किए हम ससुराल आ कर, सॉरी पापा हम आपकी बात नहीं मानी और सुनी। हमको लगा कि हमारा पति सुधर गया पर फिर से हमारे साथ मारपीट करना शुरु कर दिया था। मरने से पहले हम अपने पापा से कहना चाहती हूं कि मेरा बेटा का ख्याल रखिएगा, अपना ही बेटा समझयेगा।

पति पर दहेज का आरोप
कोमल के पिता उमेश प्रसाद ने उसके पति आलोक कुमार प्रसाद, उनकी मां, बहन और बहनोई के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। कोमल की मौत के बाद उसके ससुराल वाले फरार है। दो साल पहले ही कोमल की शादी आलोक कुमार से हुई थी। वह रेलवे में ग्रुप डी का कर्मचारी है। उसकी तरफ से लगातार चार पहिया वाहन की मांग की जा रही थी और कोमल को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। प्रताड़ना से तंग आकर ही कोमल ने खुदकुशी की।