द फॉलोअप टीम, चाईबासा:
चक्रधरपुर के कोलचोपड़ा गांव की एक महिला के कपड़े में खाना बनाते समय ढिबरी से आग लग गई। हादसे में वो बुरी तरह से झुलस गई। इलाज के लिए महिला को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतिका की पहचान रेणु प्रमाणिक के रूप में हुई।
जानिये, कैसे हुआ ये हादसा
बताया जा रहा है कि रेणु लकड़ी के चूल्हे पर खाना बना रही थी। रेणु के ठीक पीछे एक ढिबरी जलाकर रखी हुई थी। इस ढिबरी से रेनू की साड़ी में आग लग गई। उसे पता नहीं चला कि आग कब लगी। रेनू की साड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। रेणु ने शोर मचाया तो परिवार के लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए चाईबासा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर होता देख बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेणु के मायके वालों ने बताया कि वो कई महीने से मायके में ही रह रही थी और मानसिक रूप से बीमार भी थी।