logo

बच्चा नहीं होने पर पति और देवर ने प्राइवेट पार्ट को लोहे के गर्म रॉड से जला दिया, जंगल के रास्ते भाग कर महिला ने जान बचाई

10827news.jpg
द फॉलोअप टाम, गढ़वा: 
गढवा जिले के धुरकी से शर्मसार करने वाली घटना समाने आयी है। शादी के 12 वर्ष बाद भी बच्चा नही होने पर पति सहित सभी ससुराल वाले ने विवाहिता के प्राइवेट पार्ट को लोहे के गर्म रॉड से जला दिया। कमर के नीचे के पूरे हिस्से को भी परिवार के लोगों ने मिलकर जला दिया है। जलाने वालों में मुख्य रूप से महिला का पति और उसका देवर शामिल है, उनके साथ ससुर,भसुर और गोतनी भी मौजूद थे। महिला का नाम लक्ष्मी देवी है, बच्चा नहीं होने के कारण ससुराल वाले उससे नाराज थे। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका इलाज किया जा रहा है। 



जंगल में भाग कर महिला ने बचाई जान  
परिवार द्वारा प्रताड़ित किये जाने के बाद महिला अपने घर से भाग कर जंलग में छुप गई। इसके बाद किसी तरह दूसरे के घर जा कर अपने मायके में फोन कर जानकारी दी। फोन करने के बाद महिला फिर से जंगल में छुप गई, बाद में बाकी रिश्तेदार आए और महिला को अस्पताल लेकर आ गए। महिला के स्थिति बेदह गंभीर है। फिलहाल डॉक्टरों से बात नहीं हुई है, इलाज की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 

सालों से प्रताड़ित हो रही थी महिला 
पीड़ित महिला की सौतेली माँ पुष्पांजलि देवी ने जानकारी दी कि बच्चा नहीं होने से पिछले कई सालों से परिवार वाले मार-पीट और गाली-गलौज करते आ रहे थे। उन्होेने बताया कि महिला के शरीर पर जगह जगह चोट और जलने के निशान हैं। सौतेली मां लक्ष्मी के साथ अस्पताल में है। फिलहाल अस्पलाल में इलाज किया जा रहा है। अभी तक पुलिस की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिली है।