logo

मजदूरी कर लौट रहे श्रमिक को बाइक ने मारी टक्कर, घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत

8489news.jpg
द फॉलोअप टीम, बोकारो:
चास मेन रोड तियरा जंगल के पास शनिवार की रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। नशे की हालत में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार विश्व गोप को जोरदार टक्कर मारी। घटनास्थल पर ही विश्वगोप की मौत हो गई। बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक चंदनकियारी प्रखंड के कुमिरडोबा पंचायत का रहने वाला था। वो मजदूरी के बाद रोज की तरह साइकिल से घर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ।

बाइक सवार भी हो गया जख्मी
बाइक सवार की पहचान साबड़ा पंचायत के आसनबनी गांव निवासी संजय बाउरी के रूप में हुई है। वह नशे की हालत में बाइक चला रहा था और अपनी लापरवाही से उसने विश्व गोप की जान ले ली। पुलिस और स्थानिय लोगों की मदद से आरोपी संजय को अस्पताल में भर्ती कराया।