logo

भाजपा कार्यकर्ताओं को जन-जन से जुड़कर उनके सुख-दुख में देना होगा साथ : सीपी सिंह 

11292news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

झारखंड विस के पूर्व स्‍पीकर, पूर्व मंत्री और रांची के भाजपा से विधायक सीपी सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं की पहुंच हर घर में हर व्यक्ति तक होनी चाहिए। जनता के किसी भी सुख दुख में सबसे पहले उन्हें खड़ा होना चाहिए।  सिर्फ राजनैतिक ही नहीं कार्यकर्ताओं को सामाजिक जिम्मेदारी का भी निर्वहन करना चाहिए। सीपी सिंह आज भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के लोअर बाजार मंडल की कार्यसमिति बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़: समरी लाल
कोकर मंडल कार्यसमिति बैठक में मुख्य अतिथि के  रूप में कांके के विधायक समरी लाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश और केंद्र द्वारा दिए गए कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर बड़ी ही ईमानदारी से उकेरते हैं। जिसका परिणाम निश्चित तौर पर चुनाव के समय सुखद होता है। दोनों बैठक में मौजूद रांची महानगर के अध्यक्ष केके गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर मजबूत होने का निर्देश दिया। रांची महानगर के उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने कार्यकर्ताओं को खुद को और जनता को प्रशिक्षित करने पर दिया बल दिया। प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, सत्यनारायण सिंह, मनोज मिश्रा, वरुण साहू और बलराम सिंह ने भी संबोधित किया। 

ये रहे बैठक में शामिल
लोअर मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता आनंद वर्मा नेकी। संचालन सतीश चंद्र और धन्यवाद ज्ञापन कृष्णा साहू ने किया। मंडल प्रभारी  बसंत दास, रजनीश पांडे, काजिम कुरेशी, दिलीप सोनी, रवि मुंडा, निर्मल साहू उपस्थित रहे। कोकर मंडल कार्यसमिति बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने की। संचालन अनिल अग्रवाल तथा धन्यवाद ज्ञापन मानिक चंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रमों में मुख्य रूप से रांची महानगर नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल के साथ जीतू चरण राम, वीरेंद्र प्रसाद, अजय अग्रवाल, पार्षद सुजाता कच्छप, बीना अग्रवाल, जय प्रकाश भल्ला, कपिल मुनि इत्यादि उपस्थित रहे।