logo

मजदूरी करने गये साहिबगंज के युवक की मुंबई में हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना

5717news.jpg
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:
झारखंड के साहेबगंज जिले के रहने वाले एक युवक की मुंबई में हत्या हो गयी। मृत युवक की पहचान युसूफ शेख के रूप में हुई है। हत्या की ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखता है कि एक व्यक्ति युसूफ को दौड़ाता है। उसे धक्का देकर जमीन पर लिटा देता है और फिर चाकू मारकर फरार हो जाता है। 

मुंबई के कोलाबाग मछली मार्केट में मिला शव
ये पूरी घटना मुंबई के कोलाबाग थाना इलाके के मछली मार्केट की है। यहीं युसूफ का शव भी मिला। युसूफ के शव को पहले जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराके परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव लेकर शुक्रवार को साहिबगंज पहुंचे। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

ये भी पढ़ें.....

उधवा प्रखंड के राधानगर का रहने वाला था
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक युसूफ साहिबगंज जिला के उधवा प्रखंड के राधाननगर थानाक्षेत्र अंतर्गत अमानत दियारा का रहने वाला था। पांच महीने वो मछली का व्यवसाय करने मुंबई गया था। मछली का व्यवसाय करके वो अपना और अपने परिवार की आजीविका चला रहा था। अब उसकी हत्या के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।