logo

CCTV कैमरे में कैद हुई लौह नगरी की यह दर्दनाक घटना, राहगीर देखते रहे तमाशा

16540news.jpg

द फॉलोअप टीम, जमशेदपुर:
जमशेदपुर में एक युवक ने सोमवार दोपहर सरेराह युवती का गला रेत दिया और पेट में चाकू घोंपा। वारदात के दौरान सड़क पर कई लोग मौजूद थे, लेकिन लड़की को बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, वह बिहार का रहने वाला है। तपाड़िया कॉम्प्लेक्स के पास हुई यह घटना CCTV में कैद हुई है।

प्रेम प्रसंग से जुडा हो सकता है मामला
पुलिस के मुताबिक, लड़की का नाम कंचन है। वह दोपहर में बाजार निकली थी और रास्ते में एक अन्य लड़की से बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर चाकू से कई वार किए। प्रेम प्रसंग के एंगल से इस मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती गौशाला रोड में किसी युवक के साथ लिव इन रिलेशन में रहती है। 


बिहार फरार होने की फिराक में था आरोपी
घटना के बाद युवती सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया। वह अपनी बाइक घटनास्थल पर ही छोड़ कर फरार हो गया। युवती पर हमला करने वाला आरोपी सुधीर कुमार सिंह है। घटना को अंजाम देने के 1 घंटे के अंदर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे बस स्टैंड से पकड़ा है। वह बिहार जाने के लिए बस में बैठ चुका था। यहां उसने छपरा के लिए टिकट बुक की थी। पुलिस ने उसके पास से चाकू भी बरामद कर लिया है। सुधीर मूल रुप से बिहार के छपरा का रहने वाला है। वाहन चलाने का काम करता है। जुगसलाई में वह डीबी रोड में किराए के मकान में रहता है।