logo

रविवार को घायल युवक की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत, चाकू और कुल्हाड़ी से हुआ था हमला

9316news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:

दो दिन पहले सदर थाना क्षेत्र के सिंफर गेट के पास विमल यादव नामक युवक को कुछ लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से मारकर बुरी तरह घायल कर दिया था। विवाद गोबर फेंकने को लेकर हुआ था। विवाद के बाद गंभीर हालत मे विमल को अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां आज यानी बुधवार को उसकी मौत हो गयी। 

आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम किया
मौत के बाद गुस्साए लोगों ने सिंफर गेट के पास जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत से लोगों को हटवाया। स्थानीय लोगों ने बताया था कि  विमल का पास के ही रहने वाले लोगों से उसका गोबर फेंकने को लेकर विवाद हुआ था उन लोगों ने विमल को  हत्या करने की धमकी दी थी।

कुल्हाड़ी और चाकू से हुआ था हमला
विवाद के बाद रविवार को विमल अपने ग्राहकों को दूध पहुंचाने जा रहा था तभी उसपर कुल्हाड़ी और चाकू से कुछ लोगों ने हमला किया। वह बुरी तरह जख्मी हो गया। आज विमल की मौत दुर्गापुर मिशन अस्पताल में हुई। उसकी मौत से लोग आक्रोशित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे।