द फॉलोअप डेस्क
पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर नई मुहल्ला में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चैनपुर पठान मोहल्ला निवासी इबरार हजाम (मिस्त्री) के 30 वर्षीय पुत्र हसन अली के रूप में हुई है। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है।
हालांकि सूचना मिल रही है चैनपुर थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजा मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।.jpeg)
थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा हत्या के पीछे क्या वजह है आपसी रंजिश या अन्य कोई कारण इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।