logo

कुमार गौरव के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता दिल्ली रवाना, संसद का करेंगे घेराव

11524news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची

झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के नेतृत्व में झारखंड से सैकड़ों युवा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सभी युवा 5 अगस्त को होने वाले संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम किसानों के मांग के समर्थन में और सरकार से रोजगार मांगने के साथ - साथ जासूसी काण्ड के विरोध में है।

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में होना है घेराव

आपको बता दें कि 5 अगस्त 2021 को संसद घेराव का कार्यक्रम तय है. भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवासन के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस करेगा यह घेराव करेगा। यह कार्यक्रम देश के अन्नदाता पर हो रहे अत्याचार, युवाओं को केंद्र सरकार द्वारा ठगी और जासूसी कांड के विरोध में है। 

केंद्र सरकार की नीति युवा विरोधी - कुमार गौरव


दिल्ली रवाना होने से पहले प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव जी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति युवा विरोधी अन्नदाता विरोधी देश विरोधी है। वहीं युवा प्रदेश प्रवक्ता उज्जवल प्रकाश तिवारी ने कहा कि केंद्र में बीजेपी सरकार हर मुद्दे पर जुमला करते आया है। सरकार अपने साथी अदानी - अंबानी के लिए कार्य करने का काम कर रही है। देश की जनता और युवाओं को ठगने का काम किया है, जिसका पुरजोर विरोध युवा कांग्रेस करता है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत राज प्रदेश महासचिव पारितोषिक उज्जवल तिवारी जिलाध्यक्ष आफताब आलम विनोद छतरी कुमार गौरव सोनू रमन सिंह बंटी सुमित सिन्हा झारखंड के युवा इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।