logo

पर्व-उत्सव : कब मनाया जाएगा इस बार महाशिवरात्रि, जानिये का कब-कब होगा शुभ मुहूर्त 

shivratri.jpg

रांची:

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का अलग ही महत्व होता है। साथ ही साथ सभी देवी-देवताओें का भी। जिनमें शिव पूजा का सबसे खास दिन महाशिवरात्रि को माना जाता है। इस दिन शिवजी की विशेष पूजा होती है। कथाओं के अनुसार इस दिन भगवन शिव ने माता पार्वती से विवाह रचाया था। इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 1 मार्च 2022, मंगलवार के दिन मनाया जाएगा।  इस दिन भगवन शिव की पूजा कर उनके भक्त विशेष फल प्राप्त कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार बेल पत्र भगवान की सबसे प्रिय वस्तुओं में एक है। बेलपत्र अर्पण करने से शिव भक्त की मनोकामना को पूर्ण कर करते हैं।

 

 

शुभ मुहूर्त क्या है

महाशिवरात्रि में पूजा की एक अलग विधि होती है।  जिसमें सबसे पहले चन्दन का लेप लगाकर पंचामृत का लेप लगाकर, शिवलिंग को स्नान कराया जता है। इसके बाद दीप और कर्पूर जलाएं। साथ-साथ ही पूजा करते समय ‘ऊं नमः शिवाय’ मंत्र का उच्चारण करें। शिवजी को बिल्व पत्र और फूल अर्पित कर भगवान को प्रसन्न करें। पूजा-सामग्री में गोबर के उपलों की अग्नि जलाकर तिल, चावल और घी की मिश्रित आहुति भी दें। गोटा फल भी अर्पित करें।आमतौर पर लोग सूखे नारियल की भी आहुति देते हैं।

 

 .
पूजा का शुभ मुहूर्त

महाशिवरात्रि 1 मार्च को सुबह 3 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 2 मार्च को सुबह 10 तक रहेगा।

पहला प्रहर का मुहूर्त 1 मार्च शाम 6 बजकर 21 मिनट से रात्रि 9 बजकर 27 मिनट तक है।

दूसरे प्रहर का मुहूर्त 1 मार्च रात्रि 9 बजकर 27 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक है।

तीसरे प्रहर का मुहूर्त 1 मार्च रात्रि 12 बजकर 33 मिनट से सुबह 3 बजकर 39 मिनट तक है।

चौथे प्रहर का मुहूर्त 2 मार्च सुबह 3 बजकर 39 मिनट से 6 बजकर 45 मिनट तक है।

पारण समय 2 मार्च को सुबह 6 बजकर 45 मिनट के बाद है।

यह कॉपी प्रश्शिक्षु अनु यादव की लिखी हुई है।