logo

पहल : अब झारखंड के हर पंचायत भवन में आप बनवा सेंकेंगे आधार कार्ड

mou.jpg

रांची:

झारखंड मे आधार कार्ड बनवाना अब और आसान हुआ। अब प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से पंचायत भवन में आम लोगों को आधार की सेवा मिलेगी। इस संबंध में राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग और केंद्रीय सरकार की एजेंसी सीएससी ई- गवर्नेंस सर्विसेज इण्डिया लिमिटेड - सीएससी एसपीवी के साथ एमओयू किया गया है।

 

 

एमओयू के तहत  राज्य के सभी आम लोगों को आधार पंजीकरण सेवा सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य के सभी पंचायत, वार्ड एवं शहरी क्षेत्र में आधार नामांकन, आधार सुधार जैसी सभी महत्वपूर्ण सेवा प्रज्ञा केंद्रों के माध्यम से प्रदान की जायेगी। जिससे आम जनमानस को अब आधार पंजीकरण, संशोधन से सम्बंधित सभी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध हो जाएंगी।

 

संयुक्त सचिव संजय कुमार अंबष्ठ, प्रोजेक्ट मैनेजर विकास प्रजापति एवं अवर सचिव सुनील पोद्दार एवं 
CSC SPV के राज्य प्रभारी शंभु कुमार एवं  प्रशांत कुमार, प्रबंधक CSC SPV की संयुक्त  उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।  शंभु कुमार  ने  राज्य सरकार और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग झारखंड सरकार को धन्यवाद देते हुए बताया की सरकार की इस अनूठी पहल से आम लोगों को आधार की सेवा अब नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर ही उपलब्ध हो जाएगी।