द फॉलोअप डेस्क
28 फरवरी की शाम को सौर मंडल में एक अद्भुत और दुर्लभ खगोलीय घटना होने वाली है। बताया जा रहा है कि 4 दिन बाद 7 ग्रह—शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल—एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे। इस अद्भुत खगोलीय घटना को "महान ग्रहीय संरेखण" कहा जाता है। यह खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए एक बहुत खास अवसर है। हालांकि, यह अनोखी दृश्यता आम लोगों के लिए भी एक अनमोल अनुभव होगी। यह संयोग बहुत ही दुर्लभ है, और इसे देख पाने के लिए आपको अगले 15 साल तक इंतजार करना पड़ सकता है।एक लाइन में दिखेंगे सातों ग्रह
मिली जानकारी के अनुसार, सभी ग्रह अपनी-अपनी कक्षाओं में सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाते हैं। लेकिन कभी-कभी सभी ग्रह एक लाइन में आ जाते हैं। इस देखकर हमें ऐसा प्रतीत होता है जैसे वे एक सीधी रेखा में खड़े हैं। इस विशेष स्थिति को "प्लैनेट परेड" कहते हैं। हालांकि, ऐसा दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है।इन ग्रहों को देख सकते हैं
जानकारी हो कि अगर आप इस दृश्य को देखना चाहते हैं, तो आप बुध, शुक्र, बृहस्पति और मंगल ग्रह को नग्न आंखों से देख सकते हैं। क्योंकि अधिक दूरी होने के कारण, यूरेनस और नेपच्यून को खुली आंखों से देखना संभव नहीं होगा। इसके लिए आपको दूरबीन की जरूरत पड़ेगी। इस दौरान शनि ग्रह को भी देख पाना थोड़ा मुश्किल होगा, क्योंकि वह सूर्य के बहुत पास होगा। इस अद्भुत खगोलीय दृश्य का आनंद लेने का 28 फरवरी को एक शानदार मौका होगा, जो आपके लिए एक यादगार अनुभव बन सकता है।