डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India-Srilanka) के बीच 3 मैचों का वनडे सीरीज (ODI Series) आज से शुरू होने जा रहा है। मुकाबला गुवाहाटी में दोपहर 1:30 बजे से होगा। इस मैच को टीम के मिशन वर्ल्ड कप के शंखनाद के तौर पर भी देखा जा रहा है। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को सौंपी गई है। इसके साथ ही टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli), केएल राहुल (KL Rahul) और हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) अनुभवी प्लेयर मैदान में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) सीरीज से बाहर हो गए हैं। बुमराह फिटनेस से जुड़ी परेशानी के कारण नहीं खेल पाएंगे।

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
इस पिच पर चेज करने वाली टीम के आंकड़े शानदार
मौसम रिपोर्ट के अनुसार, दिन में धूप खिली रहेगी और हवा चलेगी। औसत तापमान 12 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। बारिश होने की उम्मीद नहीं होगी। पिच की बात करें तो इसपर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। क्योंकि, बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम, गुवाहाटी में चेज करने वाली टीम के आंकड़े शानदार हैं। इस मैदान पर दो वनडे खेले गए हैं। दोनों में चेज करने वाली टीम जीती हैं।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका/लहिरु कुमारा।