logo

Sports : भारत और श्रीलंका के बीच ODI सीरीज का दूसरा मुकाबला आज, जानिए कहां और कैसे देखें मैच

ind2.jpg

डेस्क:
भारत-श्रीलंका (India-Srilanka) वनडे सीरीज (ODI Series) का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान (Eden Gardens Ground) पर दोपहर 1:30 बजे से होगा। बता दें कि पहले मुकाबले को भारत ने 67 रनों से जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया इस सीरीज पर कब्जा करने की उम्मीद की उतेरेगी। साथ ही श्रीलंका मैच को जीतकर अंक बराबर करने की कोशिश करेगा। इसके साथ ही टीम इंडिया के पास श्रीलंका के खिलाफ लगातार दसवीं वनडे सीरीज जीतने का सुनहरा मौका होगा। बता दें कि भारतीय टीम वनडे सीरीज में श्रीलंका से पिछले 26 साल से नहीं हारी है।

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

पिच का हाल

पिच की बात करे तो ईडन गार्डन्स की पिच बैटिंग फ्रेंडली मानी जाती है। इसमें स्पिनर्स को भी मदद मिलती है। ऐसे में यहां स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल सकता है।टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करने का फैसला कर सकती है, क्योंकि 32 में से 19 मैच पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। जबकि 12 मैच पहले गेंदबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं।

नजर पिछले मुकाबले पर
पहले मुकाबले की बात करें तो टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को शानदार शुरुआत मिली। भारत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के आगे विशाल स्कोर खड़ा किया। इंडिया ने श्रीलंका को 374 रनों का टारगेट दिया था। टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 80 और शुभमन गिल ने 70 रन बनाए।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, धनंजय डि सिल्वा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, कसुन रजिथा और दिलशान मदुशंका/लहिरु कुमारा।