डेस्क:
पाकस्तानी कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) को ICC अवार्ड्स में धूम मचा दी है।उन्होंने एक साथ दो अवार्ड अपने नाम किया है। जहां एक तरफ उन्हें मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। वहीं वनडे क्रिकेटर वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड भी जीता है। बता दें कि लगातार दूसरे साल मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड पाकिस्तान के खिलाड़ी को मिल है। बीते साल यह अवार्ड शाहीन अफरीदी को मिला था। वहीं ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड के दावेदारों में कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं था।

बाबर का साल 2022 रहा शानदार
बाबर आजम ने साल 2022 में हर फॉमेंट में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने नौ मैचों में 84.87 की औसत से 679 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने वनडे इंटरनेशनल में कुल 3 शतक और पांच अर्धशतक जड़े। इसी दौरान केवल एक मौके पर वह बल्ले नहीं चल पाया। बाबर ने टेस्ट क्रिकेट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया और नौ टेस्ट मैचों में कुल 1184 रन बनाए। टी20 इंटरनेशनल की बात करें तो बाबर आजम ने 26 मैचों में 31.95 के एवरेज से 735 रन बनाए। जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतक शामिल रहे।

नेट स्कीवर बनीं महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर
इंग्लैंड की नेट स्कीवर को महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया है। उन्होंने 2022 में कुल 33 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 1346 रन बनाए थे और 22 विकेट लिए थे। 17 वनडे मैचों में इंग्लैंड के लिए 833 रन बनाए थे और 11 विकेट भी लिए थे। इस साल उनका औसत 59.5 और स्ट्राइक रेट 91.43 का रहा। वह वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर भी बनीं हैं।

2004 में हुई थी इस अवार्ड की शुरूआत
2004 में शुरू हुए ICC के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड को वेस्टइंडीज के दिग्गज सर गारफील्ड सोबर्स के नाम पर दिया जाता है। क्रिकेट जगत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर में से एक सोबर्स ने 1954 में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। विंडीज के लिए 93 टेस्ट में उन्होंने 8032 रन बनाए। इनमें 26 शतक और 30 अर्धशतक आए। इस दौरान उन्होंने 235 विकेट भी लिए।