डेस्क:
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई सीनियर सिलेक्शन कमेटी की घोषणा कर दी है। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा (Cheetan Sharma) फिर से कमेटी के चेयरमैन बनाए गए हैं। उनके अलावा शिवसुंदर दास, सलिल अंकोला, सुब्रतो बनर्जी और श्रीधरन शरत कमेटी के अन्य चार मेंबर्स हैं। बता दें कि क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अखिल भारतीय वरिष्ठ चयन समिति के सदस्यों के चयन के लिए एक बड़ी प्रक्रिया अपनाई। 18 नवंबर 2022 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए पांच पदों के विज्ञापन के बाद बोर्ड को लगभग 600 आवेदन प्राप्त हुए। विचार-विमर्श के बाद इन सभी में से 11 को चुना गया। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में हुए पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के बाद बोर्ड ने तत्कालीन सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। चेतन शर्मा उस कमेटी के भी चेयरमैन थे।
NEWS ????- BCCI announces All-India Senior Men Selection Committee appointments.
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
Mr Chetan Sharma recommended for the role of Chairman of the senior men’s selection committee.
More details ????????https://t.co/K5EUPk454Y
