logo

IPL : BCCI का ऐलान IPL 2023 के समय में होगा बदलाव, देखें समय सारणी 

media-desktop-tata-indian-premier-league-2022-0-2022-3-23-t-15-8-341.jpg

डेस्क:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने  ने 2023 से IPLके समय में बदलाव का ऐलान किया है। BCCI ने कहा है कि अगले सीजन से रात के मैच 8 बजे से और शाम के मैच 4 बजे से खेले जाएंगे।  बता दें कि वर्तमान में दोपहर का मुकाबला 3:30 बजे से और शाम का मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होता है। इस बदलाव के लिए बोर्ड ने IPL ब्रॉडकास्ट की होड़ में शामिल सभी कंपनियों को पत्र लिखकर सूचित किया है कि अगले सीजन से IPL के दोनों मैचों की टाइमिंग आधा घंटा बढ़ाई गई है।


शुरूआती 10 सीजन में दोपहर के मैच 4 बजे और रात के मैच 8 बजे से  
बता दें कि आईपीएल के शुरूआती 10 सीजन में दोपहर के मैच 4 बजे और रात के मैच 8 बजे से होते थे। बाद में 11वें सीजन से ब्रॉडकॉस्टर स्टार स्पोर्ट्स के अनुरोध पर मैच के समय में बदलाव कर दिया गया और रात के मैच 8 बजे के बजाय शाम 7:30 बजे से और दोपहर के मैच शाम 4 बजे से बजाय 3:30 बजे से शुरू होने लगे हैं। स्टार स्पोर्ट्स ने 2018 से 2022 के मीडिया राइट्स के लिए बोर्ड को 16,347 करोड़ रुपए का भुगतान किया था। 


IPL ब्रॉडकास्ट की होड़ में रिलायंस ग्रुप भी शामिल
इस बार IPL ब्रॉडकास्ट की होड़ में गूगल, सुपरस्पोर्ट,अमेजन,वॅाल्ड डिज्नी, रिलायंस ग्रुप,सोनी ग्रुप,ड्रीम 11 और जी ग्रुप शामिल है। IPL 2023 के लिए मीडिया राइट्स की निलामी 12 और 13 जून को ई-ऑक्शन द्वारा होगा। बोर्ड को इस नीलामी से 7.2 बिलियन डॉलर की कमाई की उम्मीद है।