logo

कैप्टन रोहित शर्मा ने घोषित की पारी, इंग्लैंड को 546 रन का लक्ष्य

test.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जा रहा है। कैप्टन रोहित शर्मा ने भारतीय पारी को घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारत ने इंग्लैंड को 546 रन का लक्ष्य दिया है। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाज की। जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली। क्रीज पर उनका साथ सरफराज खान ने दिया। सरफराज खान ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने 91, कुलदीप ने 27 और कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन की पारी खेली है। 

यशस्वी ने रिकॉर्ड्स की लगाई झड़ी

भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने कमाल कर दिया। यशस्वी ने अपने शानदार बल्लबाजी के दम पर एक बार फिर दोहरा शतक जड़ा है। उन्होंने 236 गेंद में 14 चौके और 12 छक्के की मदद से नाबाद 214 रन की पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 86.58 रहा। इसके साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम कर लिए है। यशस्वी टेस्ट में दो दोहरा शतक जड़ने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे पहले वीनू माकंड और विराट कोहली ने ये कारनामा किया था। इसके अलावा लगातार दो टेस्ट मैचों में दो दोहरे शतक जड़ने वाले वे भारत के तीसरे खिलाड़ी हैं, क्योंकि विनोद कांबली ने 1992/93 में इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक जड़े थे।