logo

हॉकी विश्व कप के फाइनल मैच का लुत्फ मुख्यमंत्री ने पत्नी के साथ उठाया

882.jpg

द फॉलोअप डेस्क

द कलिंगा हॉकी स्टेडियम भुवनेश्वर में रविवार को जर्मनी एवं बेल्जियम के बीच 15वें हॉकी विश्वकप (पुरुष)-2023 का फाइनल हो रहा। भारतीय पुरुष हॉकी टीम भले ही इस प्रतियोगिता के खिताबी दौड़ से पहले बाहर हो चुकी थी। मगर ओड़िशा के राज्यपाल गणेशी लाल के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फाइनल मुकाबले में दोनों ही देशों के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और रोमांचक मैच को देखा। मुख्यमंत्री ने खिताब जीतने पर जर्मनी की टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री ने पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता- 2023 के शानदार और सफल मेजबानी के लिए ओडिशा सरकार की तारीफ की। बताते चलें कि ओडिशा सरकार ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता देखने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया था। इस अवसर पर द कलिंगा हॉकी स्टेडियम भुवनेश्वर में ओडिशा के खेल मंत्री तुषारकांति बेहरा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।