logo

Ranchi : लॉन बॉल में भारत को गोल्ड दिलाने वाली रूपा और लवली को CM हेमंत सोरेन वीडियो कॉल कर दी बधाई

A8.jpg

रांची: 

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम को स्वर्ण पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली झारखंड की बेटी रूपा रानी तिर्की एवं लवली चौबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने आज वीडियो कॉल के जरिए रूपा रानी तिर्की से बातें की। मुख्यमंत्री ने कहा 'शाबाश'-आपने देश के लिए प्रतिष्ठित गोल्ड मेडल जीता। 

 

मुख्यमंत्री ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी
मुख्यमंत्री ने रूपा रानी तिर्की और लवली चौबे को बधाई देते हुए कहा कि आपने वह काम कर दिखाया जिससे पूरा राज्य गौरवान्वित महसूस कर रहा है। आपने झारखंड का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है। "जोहार"।

92 साल में भारत ने जीता पहला पदक
गौरतलब है कि मंगलवार को कॉमनवेल्थ गेम्स के लॉन बॉल इवेंट में भारतीय महिला टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर गोल्ड मेडल जीता। इसके पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराया था। दिलचस्प है कि कॉमनवेल्थ गेम्स की शुरुआत साल 1930 में हुई थी। पहले सत्र से ही लॉन बॉल कॉमनवेल्थ गेम्स का हिस्सा रहा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 92 साल के इतिहास में भारत ने इस इवेंट में कोई पदक जीता और वो भी सीधा गोल्ड। गौर करने वाली बात ये भी है कि टीम ने ये कारनामा बिना किसी कोचिंग स्टाफ के किया है। लवली पुलिस कांस्टेबल हैं जबकि रूपा रानी तिर्की खेल विभाग में कार्यरत हैं।