द फॉलोअप डेस्क:
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर-जायंट्स को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा। सीएसके के बाद 11 मुकाबलों में 6 जीत के साथ 12 अंक हैं। सीएसके ने लखनऊ के दिए 203 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में हासिल कर लिया। आखिरी 2 गेंदों पर शिवम दुबे ने लगातार छक्के लगाए। चेन्नई अब प्वॉइंट टेबल पर 5वें स्थान पर पहुंच गई है। उसे प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए 3 में से कम से कम 2 मुकाबले जीतने ही होंगे और रनरेट का भी ध्यान रखना होगा। गौरतलब है कि सीएसके ने अपने पिछले 8 में से 6 मुकाबले जीते हैं।
????????????????????????????, victory ????????????????????????, home crowd ????????????????????????????????????????
— IndianPremierLeague (@IPL) May 10, 2026
???? Shivam Dube takes @ChennaiIPL through in a thrilling contest as they move to No. 5️⃣ on the points table ????
Updates ▶️ https://t.co/MoXhlWHk4O#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvLSG pic.twitter.com/48A42XMVzf
सीएसके ने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखीं
आज से पहले सीएसके ने 180 से ज्यादा रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 में से 14 मुकाबले गंवाए थे। आज भी उर्विल पटेल और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट गंवाने के बाद टीम मुश्किल में थी, लेकिन आखिरकार जीत मिली। प्रशांत वीर को कुछ जीवनदान भी मिले और उन्होंने इसका पूरा फायदा उठाया। शिवम दुबे ने भी प्रशांत वीर का अच्छा साथ निभाया और विनिंग शॉट लगाया।

उर्विल पटेल ने सर्वाधिक 65 रन बनाए
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए उर्विल पटेल ने सर्वाधिक 65 रन की खेली। कप्तान गायकवाड़ ने 28 गेंदों पर 42 रन की पारी खेली। संजू सैमसन ने 14 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्कों की सहायता से 28 रन की तेज पारी खेली। आखिर में शिवम दुबे ने 7 गेंदों में 15 तो वहीं प्रशांत वीर ने 12 गेंद पर 2 छक्कों की सहायता से 18 रन बनाकर सीएसके को जीत दिला दी।
जोस इंग्लिश ने 33 गेंदों पर 85 रन बना दिए
इससे पहले लखनऊ सुपर-जायंट्स ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस इंग्लिश के 33 गेंदों पर 10 चौके और 6 छक्कों से सजी 85 रन की पारी की बदौलत पारी की विस्फोटक शुरुआत की। पिछले मैच के शतकवीर मिशेल मार्श महज 10 रन ही बना सके। एलएसजी ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए, लेकिन शाहबाज अहमद की 25 गेंद पर 43 रन की पारी ने लखनऊ को 200 के पार पहुंचाया।