रांची
इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने आज 4 जुलाई को अपनी शादी की 15वीं सालगिरह मनाई। इस मौके को खास बनाने के लिए साक्षी ने धोनी के साथ केक काटकर सेलिब्रेट किया है। धोनी और साक्षी ने इस मौके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैन्स के बधाई देने का सिलसिला जारी है।
MS Dhoni & Sakshi celebrating their 15th wedding anniversary ❤️ pic.twitter.com/Et5JuBx0Jt
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 4, 2024

2010 में दोनों ने की थी शादी
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी ने देहरादून में 4 जुलाई 2010 को शादी की थी। इस विवाह की गिनती साल की खास शादियों में की गयी थी। बहरहाल वायरल वीडियो को काफी लाइक्स मिल रहे हैं। हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं हैं। लेकिन अपने फैंस को अपडेट देते रहते हैं। धोनी और साक्षी की इकलौती बेटी का नाम जीवा हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 को रांची में ही हुआ था। धोनी उस समय टीम इंडिया के कप्तान थे।
