आज भारत रांची में न्यूजीलैंड से हार का बदला लेने के लिए उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार को लखनऊ में इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत के लिए यह करो या मरो मुकाबला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम साढ़े छह बजे होगा।

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने लाल चौक पर फहराया तरंगा, विजय विश्व तरंगा प्यारा से गूंजा इलाका
हार्दिक पांड्या सीरीज में भी करना चाहेंगे वापसी
2018 में भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी-20 इंटरनेशनल लखनऊ में खेला था इस मैच को गंवाने पर टीम इंडिया टी20 सीरीज भी गंवा देगी। पहले टी20 में न्यूजीलैंड ने 21 रन से जीत हासिल की थी। हार्दिक पांड्या अब तक अपनी कप्तानी में हर टी20 सीरीज जीती है और वह इस सीरीज में भी वापसी करना चाहेंगे। वहीं, न्यूजीलैंड की कप्तानी मिचेल सैंटनर के हाथों में है।
दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं।
पिछले मैच में सैंटनर ने अच्छी कप्तानी के साथ शानदार गेंदबाजी भी की थी। वहीं डेवोन कॉनवे और डेरिल मिचेल ने न्यूजीलैंड को केन विलियम्सन की कमी महसूस नहीं होने दी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 23 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 भारत ने जीते हैं, जबकि 10 मैचों में कीवी टीम ने जीत हासिल की। तीन मैच टाई रहे हैं। भारत में दोनों टीमें नौ बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से पांच बार टीम इंडिया ने जीत दर्ज की, जबकि न्यूजीलैंड को चार मैचों में जीत मिली। दोनों टीमें पहली बार लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT