द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:
ईशान किशन की कप्तानी वाली ईस्ट जोन ने साउथ जोन को हराकर दलीप ट्रॉफी जीत ली। ईस्ट जोन ने पहली पारी में हासिल बढ़त के आधार पर जीत हासिल की। ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन प्लेयर ऑफ द सीरीज चुने गए। उन्होंने फाइनल में पहली पारी में 270 जबकि दूसरी पारी में 80 रन की पारी खेली। साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। तिलक वर्मा ने फाइनल में 99 रन बनाए। फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन के 270 और कुमार कुशाग्र के 102 रनों की बदौलत 708 रन का विशाल स्कोर बनाया। साउथ जोन की पहली पारी महज 336 रन पर सिमट गई। ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 388 रन बनाए।

झारखंड को लगातार दूसरा डोमेस्टिक टूर्नामेंट जिताया
यह दूसरा डोमेस्टिक टूर्नामेंट है जिसमें ईशान किशन ने झारखंड को चैंपियन बनाया है। इससे पहले उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी भी अपनी कप्तानी में जीती है। ईशान किशन ने अब टेस्ट टीम के लिए दावेदारी ठोकी है। इस टूर्नामेंट में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी अपनी फिटनेस और परफॉर्मेंस साबित की है और देखना दिलचस्प होगा कि बीसीसीआई की सीनियर चयन समिति उनके नाम पर विचार करती है या नहीं। मोहम्मद शमी ने फाइनल मुकाबले में कुल 2 विकेट निकाले और किफायती बॉलिंग की। उन्होंने पहली पारी में 28 रन की पारी भी खेली।

ईशान किशन ने टेस्ट टीम में ठोकी दावेदारी
दलीप ट्रॉफी टूर्नामेंट के जरिए ईशान किशन ने टेस्ट टीम के लिए भी अपनी दावेदारी पेश की है। उनकी बल्लेबाजी में धार नजर आई, जबकि कप्तानी में भी उन्होंने खुद को साबित किया। 2023 के बाद सीधा 2026 में टीम इंडिया में वापसी करने वाले ईशान किशन के प्रदर्शन में निरंतरता नजर आ रही है। वह और परिपक्व बल्लेबाज के रूप में सामने आए हैं। ईशान किशन को आमतौर पर विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में जाना जाता है, लेकिन दलीप ट्रॉफी में उन्होंने धैर्य, सयंम और टेंपरामेंट भी दिखाया है।