डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच आज साल 2023 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आज से 3 मैचों का T20 सीरीज खेला जाना है। भारतीय टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को सौंपी गई है। इस मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड जीत के साथ साल की शुरुआत करना चाहेगी। वहीं एशियन चैंपियन श्रीलंका नए चेहरे के साथ भारत को मात देने की उम्मीद से उतरेगी। इस टी-20 सीरीज में टीम के सीनियर खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) नजर नहीं आएंगे। इसके साथ ही केएल राहुल,जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की भी गैरमौजूदगी खेल में रहेगी।

कब और कहां देखें मुकाबला
मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
दसुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, भनुका राजपक्षे, धनंजय डी सिल्वा/चरिथ असालंका, वनिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा/लहिरु कुमारा, दिलशान मदुशंका, और महीश तीक्षणा।