logo

गंभीर और एडवर्ड्स की आतिशी पारी से इंडिया कैपिटल ने भीलवाड़ा किंग्स को दिया 229 रनों का लक्ष्य

legendsleague.jpg

द फॉलोअप डेस्क, रांची 

रांची के जेएससीए में लीजेंड क्रिकेट लीग प्रतियोगिता शुरू हो चुका है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला इंडिया कैपिटल और भीलवाड़ा किंग्स के बीच खेला जा रहा है। बता दें मुकाबले का पहला इन्निंग समाप्त हुआ है। जिसमें गौतम गंभीर की कप्तानी वाली इंडिया कैपिटल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। भीलवाड़ा किंग्स को निर्धारित 20 ओवर में 229 रन बनाने हैं। इस लीग में सभी मुकाबले 20-20 ओवर के खेले जा रहे हैं।


गंभीर ने बनाये शानदार अर्धशतक 

इंडिया कैपिटल्स की ओर से कप्तानी कर रहे गौतम गंभीर ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 35 गेंदे खेल कर 63 रन बनाये। जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल हैं। जिसके बाद क्रीक एडवर्ड्स ने 31 गेंद में 59 रन की पारी खेली। वहीं भिड़वड़ा किंग की ओर से अनुरीत सिंह ने बेहतर बॉलिंग का प्रदर्शन दिखाया। अनुरीत ने 4 ओवर डाल कर इंडिया कैपिटल्स के 4 विकेट चटकाए।