डेस्क:
भारतीय टीम के युवा ऑपनर शुभमन गिल (Shubman Gill) की धमाकेदार पारी जारी है। भारत- न्यूजीलैंड के वनडे सीरीज के पहले मैच में गिल ने अपने वनडे करियर का पहला दोहरा शतक जमा दिया है। यह कारनामा करने वाले वह भारत के पांचवे खिला़ड़ी बन गए है। इस शानदार पारी में गिल ने 19 चौके और 8 छक्का जड़ा है। इसमें सबसे खास बात यह है कि गिल ने अपना शतक और दोहरा शतक छक्का मार कर पूरा किया है। यह गिल की करियर बेस्ट इनिंग है। इससे पहले 130 रन उनका बेस्ट स्कोर था। अब उनका बेस्ट स्कोर 208 रन हो गया है।

खास रिकॉर्ड किया अपने नाम
आज के वनडे मैच में गिल ने एक खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। वे सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले भारतीय बन गए (Became an Indian to score fastest 1000 runs) हैं। गिल ने 19 वनडे में 19 पारियों में यह कारनामा किया है। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) और शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बता दें कि विराट ने 27 मैचों की 24 पारियों में और धवन ने 24 मैचों की 24 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।
