logo

3 जनवरी को लोहरदगा आएंगे हरभजन सिंह और सहवाग, स्टेडियम का करेंगे उद्घाटन

harbhajan.jpg

रांची 
भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग 3 जनवरी के झारखंड के लोहरदगा आयेंगे। दोनों खिलाड़ी लोहरदगा में बने बलदेव साहू क्रिकेट स्टेडियम के उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके लिए दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सहमति दे दी है। लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों खिलाड़ियों के आगमन को लेकर खास तैयारी की है। दोनों खिलाड़ियों के आने की तस्दीक जिला क्रिकेट एसेसिएशन के अध्यक्ष और राज्यसभा सासंद धीरज प्रसाद साहू ने भी की है। बता दें कि इस स्टेडियम के नव निर्माण के लिए साहू की सासंद निधि से फंड उपलब्ध कराया गया है। स्टेडियम को नये सिरे से व्यस्थित किया गया है और इसमें पवेलियन आदि की सुविधा में बढ़ोत्तरी की गयी है। तीन दिसंबर के दिन स्टेडियम का उद्घाटन होगा। 

फिल्म जगत के कलाकार भी आयेंगे 

मिली जानकारी के अनुसार क्रिकेटर हरभजन सिंह और वीरेंद्र सहवाग के अलावा खेल की दुनिया से जुडी अन्य हस्तियों के भी लोहरदगा आने की उम्मीद है। इसमें कई गणमान्य लोग और फिल्म जगत के कलाकार भी आयेंगे। उद्घाटन समारोह के आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट एसोसिएशन जल्दी ही एक अहम बैठक बुलाने वाला है। इसमें कुछ और क्रिकेटरों को भी आमंत्रित करने पर विचार होगा।

भव्य तरीके से होगा स्टेडियम का उद्घाटन  
एसोसिएशन की तैयारी को देखकर लगता है कि उद्घाटन समारोह भव्य तरीके से किया जायेगा। इसकी तैयारी अभी से ही शुरू कर दी गयी है। सांसद धीरेंद्र साहू निजी तौर पर इसमें रुचि ले रहे हैं। प्रेस को उन्होंने बताया कि हरभजन और सेहवाग से उनकी इस बाबत मुलाकात हो चुकी है। इस आयोजन को लेकर लोहरदगा वासियों में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है।