द फॉलोअप डेस्क:
हॉकी वर्ल्ड कप का आगाज 13 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। जिसका उद्घाटन आज (11 जनवरी) कटक में हुआ। इस बार हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर रहा है। पहला मुकाबला ओडिसा में झारखंड के महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda) को समर्पित देश का सबसे बड़ा हॉकी स्टेडियम में होगा। इसमें 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। 13 से 29 जनवरी तक चलने वाले इस विश्वकप के सभी मैच ओड़िया के भुवनेश्वर और राउरकेला में खेले जाएंगे। बता दें कि 2018 में भी हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत कर चुका है।

भारत का पहला मैच 13 जनवरी को
इस विश्वकप में कुल 16 टीमों ने हिस्सा लिया है। इन टीमों को 4-4 के ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-4 में इंग्लैंड, वेल्स और स्पेन के साथ रखा गया 17 दिन तक चलने वाले टूर्नामेंट में 44 मैच होंगे। इस टूर्नामेंट की शुरुआत अर्जेंटीना-साउथ अफ्रीका के मुकाबले से होगी। यह मैच 13 जनवरी दोपहर 1 बजे से होगा। उसी दिन शाम 7 बजे भारत का मैच स्पेन से होगा। बता दें कि 15 जनवरी को शाम 7 बजे से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा और 19 जनवरी को शाम 7 बजे वेल्स से भारत का तीसरा मैच होगा। टूर्नामेंट का फाइनल 29 जनवरी को खेला जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया
पीआर श्रीजेश, कृष्णा पाठक, अरमानप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), वरुण कुमार, अमीत रोहिदास (उप कप्तान), नीलम संजीव जेस, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, निलकांत शार, शमशेर सिंह, विवेक सागर प्रसाद, आकाशदीप सिंह, मंदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, अभिषेक, सुखजीत सिंह, राजकुमार पाल और जुगराज सिंह।