logo

INDvsSL : निर्णायक मुकाबला में उतरेगी भारत और श्रीलंका, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

ind_sl_hardik1.jpg

डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच 3 मैचों का T20 सीरीज का आज तीसरा मुकाबला खेला जाना है। मुकाबला आज शाम 7 बजे से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा। दूसरे मुकाबले को श्रीलंका ने जीत ने 1-1 से सीरीज में बराबरी कर ली है। आज के मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम है।  निर्णायक मुकाबला में जीत की उम्मीद से दोनों ही टीमें उतरेगी। बता दें कि दूसरा मुकाबला भारतीय टीम 16 रन से हार गई थी।


जानें मौसम और पिच का हाल
राजकोट में शनिवार की मौसम की बात करें तो शाम को आसमान साफ रहेगा और ठंड रहेगी। मैच के दौरान तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस हो सकता है। राजकोट की सपाट पिच पर एक और हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि अब तक के परिणाम चेज करने वाली टीम के पक्ष में रहे हैं।
कब और कहां देखें मुकाबला
मुकाबला शाम 7 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा। भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं। इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकता है।


भारत की संभावित प्लेइंग-11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।