logo

INDvsSL T20 series : नए साल में भारत का जीत से आगाज, रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को 2 रन से हराया

india_team.jpg

डेस्क:
भारतीय टीम ने साल 2023 की शानदारी शुरूआत की है। श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों के T20 सीरीज के पहले मुकाबले को टीम इंडिया ने 2 रन से जीता। इस जीत के साथ हार्दिक की युवा ब्रिगेड ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 162 रन का स्कोर खड़ा किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 160 रन ही बना सकी। बता दें कि इस सीरीज का दूसरा मुकाबला 5 जनवरी को खेला जाएगा।


दीपक हुड्डा और शिवम मावी का चला जादू
इस मैच में भारत की दीपक हुड्डा और डेब्यू कर रहे शिवम मावी ने शानदार प्रदर्शन किया है।जहां एक तरफ हुड्डा और अक्षर पटेल 38 गेंद में 68 रन की साझेदारी कर भारत को 5 विकेट पर 162 रनों तक पहुंचाया। वहीं शिवम मावी की घातक गेंदबाजी के बदौलत टीम इंडिया श्रीलंका को 160 रन पर रोक सके मावे ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि उमरान मलिक और हर्षल पटेल को 2-2 सफलताएं मिलीं।

अक्षर ने शानदार गेंदबाजी कर टीम को दिलाई जीत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ओपनर ईशान किशन ने शानदार शुरूआत दी। उन्होंने पहले ओवर में ही एक छक्का और 2 चौके जड़ कर टीम को आक्रमक शुरुआत दिलाई। उन्होंने 1 ओवर में 17 रन बनाएं। इसके बाद टीम की स्थिति थोड़ी डगमगाई। टीम ने 94 रन पर 5 विकेट गवां दिया था। लेकिन दीपक हुड्डा ने 23 गेंद में 1 चौके और 4 छक्के की मदद से 41 रन जबकि अक्षर ने 20 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेल टीम को वापसी कराई। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। इसके बाद आखिरी ओवर में श्रीलंका को 13 रन चाहिए थे। लेकिन अक्षर पटेल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से श्रीलंका की टीम को 160 रन ही बनाने दिया। पहले गेंद में छक्का खाने के बाद भी अक्षर ने अपने गेंद पर नियंत्रण रखा और टीम को 2 रन से जीत दिलाई।

भारत की प्लेइंग-11 
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक।