logo

ब्रेकिंग खबर : अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप के खिताब पर भारत ने जमाया कब्जा, इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

476.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत और इंग्लैंड के बीच ICC अंडर-19 विमेंस वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार को खेला गया। भारत की महिला टीम ने इतिहास रचते हुए इंग्लैंड को मात देकर वर्ल्ड के खिताब पर कब्जा जमाया। टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड 17.1 ओवर में 68 रन ही बना सकी। 69 रन के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने पावरप्ले में 5 के रन रेट से 6 ओवर में 30 रन बनाए। इस दौरान कप्तान शैफाली वर्मा और श्वेता सहरावत का विकेट गिरा। मगर इसके बाद सौम्या तिवारी और गोंगाडी तृषा ने पारी को संवारा।  आराम से खेलते हुए टीम को जीत की दहलीज पर ले गए। हालांकि, जीत से दो कदम दूर रहने के दौरान गोंगाडी का विकेट गिर गया था। इसके बावजूद महज 14 ओवर में ही टीम इंडिया ने 69 रन का लक्ष्य प्राप्त कर इतिहास दर्ज कर दिया। 

साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने किया था आगाज
मेजबान साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने अपना वर्ल्ड कप अभियान शुरु किया। टूर्नामेंट के ओपनिंग मैच में 167 रन का टारगेट टीम इंडिया ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट पर हासिल कर लिया था। UAE को 122 और स्कॉटलैंड को 83 रन से हराकर भारत पूल-डी में टॉप पर आ गया। टीम इंडिया जब सुपर-6 स्टेज में पहुंची तब टीम के पास 4 पॉइंट्स थे। जहां भारत पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सुपर-6 स्टेज के आखिरी मैच में भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में 59 रन दिए। टीम इंडिया ने फिर 7.2 ओवर में 7 विकेट पर टारगेट हासिल कर लिया। सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था। वहीं, फाइनल में भी इंग्लैंड को 7 विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।