logo

IND-ENG 4th TEST : खालिस्तानी आतंकी पन्नू की धमकी, रांची का मैच रद्द करें; यह दलील दी

MATCH201.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

रांची में होने जा रहे भारत-इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर US में रह रहे आतंकी सरगना गुरुपबंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। कहा है कि रांची टेस्ट मैच को रद्द किया जाये। पन्नू ने इसके लिए यूट्यूब पर वीडियो जारी कर ये धमकी दी है। पन्नू ने इसके लिए दलील दी है कि टेस्ट मैच रांची के जिस JSCA स्टेडियम में होने जा रहा है, उसका निर्माण आदिवासी जमीन पर किया गया है। आदिवासियों की जमीन का अधिग्रहण कर स्टेडियम बनाना, आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय है। इसलिए इस स्टेडियम में किसी तरह का मैच नहीं होना चाहिये। इस मामले में पन्नू के खिलाफ रांची के धुर्वा पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज किया है।

सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है पन्नू 

बता दें कि गुरुपबंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस नाम के संगठन का मुखिया है। ये संगठन अलग खालिस्तानी राष्ट्र मांग को लेकर कुछ साल पहले सुर्खियों में आया था। संगठन समय-समय पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता रहा है। पन्नू फिलहाल अमेरका में रहता है और वहीं से अपनी गतिविधियों को अंजाम देता रहता है। भारत सरकार ने  सिख फॉर जस्टिस संगठन को गैर कानूनी घोषित कर रखा है। 


माओवादियों से की ये अपील 
आतंकी पन्नू ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और इंडलैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी संबोधित करते हुए जारी वीडियो क्लीप में धमकी भरे शब्दों का इस्तेमाल किया है। दोनों कप्तानों से कहा है कि वे अपनी टीम को लेकर रांची से लौट जायें। वहीं, आतंकी सरगना ने राज्य और देश के माओवादी संगठनों से भी अपील की है। कहा है कि माओवादी संगठन आदिवासियों के लिए आवाज उठाते रहे हैं। इस मामले में भी उनको आगे आना चाहिये और रांची में होने वाले मैच को रद्द करने के लिए कदम उठाना चाहिये।  


 

हमें फॉलो करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें -

https://chat.whatsapp.com/H6JHUZV9z0LIcfjbcYlVDn