logo

INDvsSL : भारत ने श्रीलंका को दिया 391 रनों का विशाल लक्ष्य, कोहली ने खेली विराट पारी

gill.jpg

डेस्क:
भारत-श्रीलंका वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत ने 390 रनों का विशाल स्कोर बनाया है। जीत के लिए श्रीलंका को 391 रन बनाना होगा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया। विराट और गिल ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपना शतक पूरा किया। विराट ने नाबाद 166 रनों की पारी खेली। वहीं शुभमन गिल ने भी 116 रन बनाया। कप्तान रोहित शर्मा ने भारत के खाते में 42 तो अक्षर पटेल ने 38 रन जोड़े।

कोहली के एक शॉट को रोकने के दौरान श्रीलंका के 2 खिलाड़ी चोटिल

श्रीलंका की ओर से कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा को 2-2 विकेट झटके। जबकि चमिका करुणारत्ने को एक विकेट मिला। बता दें कि भारत के बल्लेबाजी के दौरान कोहली के एक शॉट को रोकने गए श्रीलंका के 2 खिलाड़ी चोटिल हो गए। दोनों को स्टेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया। ये दोनों खिलाड़ी विराट के एक चौके को रोकने के दौरान एक दूसरे से टकरा गए और बॉल उनके बीच से निकल कर बाउंडरी लाइन को छू गई।


कोहली ने एक रिकॉर्ड किया अपने नाम
श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे वनडे सीरीज मे कोहली शानदार फॉर्म में नजर आ रहे है  तीसरे मैच के दौरान विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट का एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।उन्होंने इस मैच से पहले 267 वनडे मैचों में 12588 रन बनाए थे। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में उन्होंने 62 रन का आंकड़ा छूते ही वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने को पछाड़ दिया। जयवर्धने 12650 रन बनाकर 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। लेकिन अब विराट ने ये जगह हासिल कर ली है। विराट ने वनडे में 12695 रन बनाए है।


भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग-11
 दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, अशीन बंडारा, चरिथ असलंका, वनिंदु हसरंगा, जेफ्री वेंडरसे, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।