द फॉलोअप डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India-Srilanka) के बीच 3 मैचों का वनडे सीरीज (ODI Series) खेला जा रहा है। भारत ने शाददार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के आगे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इंडिया ने श्रीलंका को 374 रनों का टारगेट दिया है। भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 373 रन बनाए।टीम इंडिया की ओर से विराट कोहली ने 45वां वनडे शतक बनाया। घर में चार साल बाद कोहली के बल्ले से शतक आया है। कोहली के अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 80 और शुभमन गिल ने 70 रन बनाए।

भारत को मिली शानदार शुरूआत
बता दें कि श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत अच्छी रही। ओपनर रोहित शर्मा ने 47वीं फिफ्टी जड़ी। शुभमन गिल ने भी अर्धशतक (70 रन) जमाया। दोनों ने 118 गेंद में 143 रन जोड़े। केएल राहुल 39 रन, श्रेयस अय्यर 28 रन बनाकर आउट हुए। हार्दिक पंड्या 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर/सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल/कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी और उमरान मलिक/अर्शदीप सिंह