logo

INDvsENG 3rd Test : इंडिया के हाथों इंग्लैंड की शर्मनाक हार, सीरीज में 2–1 की बढ़त

india_won.jpg

द फॉलोअप डेस्क

भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में विशाल जीत हासिल की है। भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हराया है। इस जीत के साथ भारत ने इस सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। बता दें कि 557 रन के टारगेट के सामने करने उतरी इंग्लैंड की टीम 122 रन पर ही सिमट गई।  भारत ने ओर रवींद्र जडेजा ने शानदार 5 विकेट झटके। वहीं कुलदीप ने 2 और बुमराह -अश्विन के खाते में एक-एक विकेट गए। भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच में अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय गेंदबाजों का दबदबा आप इस बात से ही समझ सकते हैं कि इंग्लैंड की ओर से एक भी बल्लेबाज ने 50 का स्कोर नहीं छुआ। इंग्लैंड की ओर से मार्क वुड ने 33,बेन फोक्स और टॉम विलियम हार्टले ने 16 और स्टोक्स ने 15 रनों की पारी खेली है। 

जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली

गौरतलब है कि कैप्टन रोहित शर्मा ने आज भारतीय पारी को घोषित कर दिया है। इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रन का लक्ष्य दिया गया था। भारत की ओर से युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाज की। जायसवाल ने नाबाद 214 रन की पारी खेली। क्रीज पर उनका साथ सरफराज खान ने दिया। सरफराज खान ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली। वहीं गिल ने 91, कुलदीप ने 27 और कप्तान रोहित शर्मा ने 19 रन की पारी खेली है। 

23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा चौथा मुकाबला

भारत ने राजकोट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 445 रन बनाए थे। वहीं, इंग्लैंड की पहली पारी 319 रन पर समाप्त हुई थी। पहली पारी के आधार पर भारत को दूसरी पारी में 126 रन की बढ़त मिली थी। अपनी दूसरी पारी भारत ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर घोषित कर दी थी। कुल बढ़त 556 रन की हुई। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लिश पारी 122 रन पर सिमट गई। सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N\