logo

Sports : भारत-न्यूजीलैंड ODI सीरीज का पहला मुकाबला आज, जानें कब और कहां देखें मुकाबला

खिलाड़ी7.jpg

डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। दोपहर 1.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में पहला मुकाबला खेला जाएगा। टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। दोनों टीमों जीत के साथ सीरीज का शुरुआत करना चाहेगी। इस मैच के पहले ही भारतीय टीम के बड़ा झटका लगा है। टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) पीठ में चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह मध्य प्रदेश के रजत पाटीदार को टीम में चुना है। 


ईशान किशन का खेलना लगभग तय
श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से वंचित रहे सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले ईशान किशन को न्यूजीलैंड के खिलाफ मध्यक्रम में मौका मिलना लगभग तय है। केएल राहुल निजी कारणों से सीरीज से बाहर है। इसलिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश के लिए ईशान पहली पसंद होंगे। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों में एक शतक और अर्धशतक की मदद से 207 रन बनाने वाले शुभमन गिल कप्तान रोहित के साथ ओपनिंग करेंगे। ईशान इससे पहले खेले 10 वनडे मैचों में से तीन बार मध्यक्रम में खेल चुके हैं। इसलिए उन्हें मध्यक्रम में खेलने में कोई परेशानी नहीं होगी। राहुल की अनुपस्थिति में केएस भरत दूसरे विकेटकीपर के रूप में टीम में शामिल हैं।


पिच और मौसम का हाल
राजीव गांधी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍टेडियम की पिच  की बात करें तो यह पिच बल्‍लेबाजों के लिए मददगार रही है। गेंदबाजों के लिए यहां कोई मदद नहीं है। आपको गेंदबाज कई मिश्रण करते हुए नजर आएंगे ताकि रन बनाने से बल्‍लेबाज को रोक सके। हालांकि, स्पिनर्स अपना कमाल बिखेर सकते हैं। वहीं मौसम 31 डिग्री सेलसियस तक रहेगा। जो कि शाम को घटकर 23 डिग्री सेलसियस तक जाने की उम्‍मीद है। यहां उमस 41 प्रतिशत तक रहेगी। हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव/युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग-11

 फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, मार्क चैपमैन/हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, डाउग ब्रेसवेल/जैकब डफी, लोकी फर्ग्युसन।