डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला इंदौर में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की 8 विकेट खोकर 50 ओवर में 386 रन बनाया है। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने (101), शुभमन गिल ने (112) रन हार्दिक पंड्या ने (54) , विराट कोहली (36), ईशान किशन (17), सूर्यकुमार यादव (14) और वॉशिंगटन सुंदर (9 रन) बनाए।

शतक पूरा करते ही आउट हुए रोहित
कप्तान रोहित शर्मा ने 1100 दिन बाद शतक जड़ा है। इसके साथ ही रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए। उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने गिल के साथ 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की। इस दौरान रोहित ने 9 चौका और 6 छक्का जड़ा। बता दें कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं। वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं।
गिल ने अपना चौथा शतक ठोका
गिल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 112 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही गिल ने 6 मैचों में अपना चौथा शतक ठोका। इस दौरान गिल ने 13 चौके और 5 छक्का जड़ा है। मैच के दौरान गिल ने काफी धमाकेदार बल्लेबाजी की। उनके एक-दो शॉट पर तो रोहित भी अचंभित रह गए।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।