logo

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारत की शूटिंग टीम घोषित, कुल 9 इवेंट में हिस्सा लेंगे निशानेबाज

a5012.jpg

द फॉलोअप स्पोर्ट्स डेस्क:

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया घोषित कर दी गई है। भारतीय निशानेबाज अलग-अलग कुल 9 इवेंट में हिस्सा लेंगे। एशियन गेम्स 2026 के 10 मी. एयर राइफल पुरुष स्पर्धा में पार्थ राकेश माणे, हिमांशु ढिल्लों और रुद्रांक्श बालासाहेब पाटिल हिस्सा लेंगे। 10 मी. एयर राइफल महिला स्पर्धा में इलावेनिल वलारिवन, सोनम उत्तम मस्कार और विदर्शा के विनोद हिस्सा लेंगी। पुरुषों के 50 मी. राइफल 3 पोजिशन स्पर्धा  में एश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, नीरज कुमार और रुद्रांक्श बाला-साहेब पाटिल हिस्सा लेंगे जबकि महिलाओं के 50 मी. राइफल 3 पोजिशन में आशी चौकसी,  विदर्शा के विनोद और तिलोत्तमा सेन हिस्सा लेंगी।

 

किस स्पर्धा में कौन से निशानेबाज लेंगे हिस्सा
पुरुषों के 10  मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में केदारलिंग बी उच्छागानवे, गौरव और कमलजीत हिस्सा  लेंगे जबकि महिलाओं के 10 मी. एयर पिस्टल स्पर्धा में सुरुचि, ईशा सिंह और मनु भाकर हिस्सा लेंगी। पुरुषों के 25 मी. रैपिड फायर पिस्टल स्पर्धा में अनिश हिस्सा ले रहे हैं जबकि महिलाओं के  25 मी. स्पोर्ट्स पिस्टल स्पर्धा में ईशा सिंह, मनु भाकर और राही सरनोबत हिस्सा लेंगी। 

19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक होगा आयोजन
गौरतलब है कि 20वें एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान में होगा। इस खेल प्रतियोगिता का आयोजन मुख्य रूप से जापान के आइची प्रीफेक्चर और उसकी राजधानी नागोया में किया जाएगा। इसे आधिकारिक रूप से आइची-नागोया 2026 नाम दिया गया है। खेलों का आधिकारिक उद्घाटन और समापन समारोह नागोया के पालोमा मिजुओ स्टेडियम में होगा। 

Tags - Asian Games 2026Asian Games NewsIndian Shooting TeamManu BhakarSports