डेस्क:
भारत-श्रीलंका (India-Srilanka) वनडे सीरीज (ODI Series) का आखिरी मुकाबला आज खेला जाएगा। मुकाबला तिरुवनंतपुरम में दोपहर 01:30 बजे ( 01:30 PM in Thiruvananthapuram) से खेला जाएगा। तीसरे मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि पहले दो मुकाबले को जीतकर भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने इस सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम में कुछ बदलाव कर सकते हैं। उम्मीद है कि रोहित गेंदबाजी में बदलाव करेंगे। वहीं, श्रीलंका की टीम मैच जीतकर ICC सुपर लीग पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति को मजबूत करना चाहेगी।

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
पिच का हाल
तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में अब तक केवल एक ही वनडे मैच खेला गया है। 2019 में वेस्टइंडीज पहले बैटिंग करते हुए 104 पर ऑलआउट हो गई थी। भारत ने इसे 105 रन के टारगेट को एक विकेट पर ही हासिल कर लिया था। अगर पिच फिर पर शुरुआत में पेसर्स को मदद मिली तो टॉस जीतने वाली टीम चेज करना ही पसंद करेगी।

भारत की संभावित प्लेइंग-11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल/सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और उमरान मलिक।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग-11
दसुन शनाका (कप्तान), अविष्का फर्नांडो/पथुम निसंका, नुवानिडु फर्नांडो, कुसल मेंडिस, चरिथ असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वनिंदु हसरंगा, दुनिथ वेलाल्गे/महीश तीक्षणा, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा और लाहिरू कुमारा।