द फॉलोअप डेस्क
4 से 12 मार्च तक वियतनाम (हनोई) में खेले जा रहे एएफसी अंडर 20 महिला एशियन कप क्वालिफायर मुकाबले में झारखंड की बेटियों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने जीत की लय बरकरार रखी। भारत ने अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 6–0 से रौंद डाला। भारत कि इस शानदार जीत में झारखंड की अनीता कुमारी और सुमति कुमारी ने भी गोल कर जीत दिलाने में अपनी भूमिका निभाई। बताते चलें कि इससे पहले झारखंड की खिलाड़ियों के महत्त्वपूर्ण योगदान से भारत ने सिंगापुर को पहले मैच में 7-0 से पराजित किया था। इस जीत में झारखंड की सुमति कुमारी, अनीता कुमारी और अष्टम उरांव ने गोल किया था। इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक डॉ. सरोजनी लकड़ा और उपनिदेशक साझा देव शंकर दास सहित अन्य ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।

झारखंड की 7 खिलाड़ी हैं भारतीय टीम शामिल
भारतीय टीम में झारखंड के कुल 07 महिला फुटबॉलरों को जगह मिली है। इस टीम में अंजली, अष्टम उरांव, पूर्णिमा कुमारी, नीतू, सुनीता मुंडा, सुमति कुमारी और अनीता कुमारी शामिल हैं।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT