logo

INDvsSL T20 series : राजकोट में चमके सूर्य, भारत ने 3 मैचों की सीरीज 2-1 से किया अपने नाम

yadav_5.jpg

डेस्क:
भारत और श्रीलंका (India and Sri Lanka) के बीच 3 मैचों का T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला भारत ने 91 रनों से जीत लिया।  इस जीत के साथ ही भारत ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत की जीत के हीरो सूर्यकुमार यादव रहे। उन्होंने 51 गेंद पर 112 रन बनाए। सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। अक्षर पटेल प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। अक्षर ने 117 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी चटकाए।

228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया
शनिवार शाम 7 बजे से राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला खेला गया था। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 228 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। उसके बाद श्रीलंकाई बल्लेबाजों को 16.4 ओवर में 137 रन पर आउट कर दिया। भारत की ओर से सूर्यकुमार ने शतकीय पारी खेली। वहीं गेंदबाजी की बात करें तो तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए। जबकि हार्दिक पंड्या, उमरान मलिक और युजवेंद्र चहल ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने 137 रन ही बना पाई। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका और ओपनर कुसल मेंडिस ने 23-23 रन बनाए। धनंजया डी सिल्वा ने 22 रन जोड़े। 


टीम इंडिया की प्लेइंग-11
हार्दिक पंड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, शिवम मावी, युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक।