डेस्क:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज का आगाज आज से हो गया है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।टीम इंडिया इस मैच में तीन बदलाव के साथ उतर रही है। हार्दिक पंड्या और शार्दुल ठाकुर की टीम में वापसी हुई है। वहीं सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन भी खेलेंगे। मुकाबला 1.30 बजे हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम की कमान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। दोनों टीमों जीत के साथ सीरीज का शुरुआत करना चाहेगी।

पिच और मौसम का हाल
राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच की बात करें तो यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है। गेंदबाजों के लिए यहां कोई मदद नहीं है। आपको गेंदबाज कई मिश्रण करते हुए नजर आएंगे ताकि रन बनाने से बल्लेबाज को रोक सके। हालांकि, स्पिनर्स अपना कमाल बिखेर सकते हैं। वहीं मौसम 31 डिग्री सेलसियस तक रहेगा। जो कि शाम को घटकर 23 डिग्री सेलसियस तक जाने की उम्मीद है। यहां उमस 41 प्रतिशत तक रहेगी। हवा 13 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है। ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है।
कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।