logo

INDvsNZ : टीम इंडिया पहले करेगी गेंदबाजी, सीरीज जिताएंगे ये 11 धुरंधर

nz2.jpg

डेस्क:

भारत और न्यूजीलैंड (India and New Zealand) के बीच 3 मैचों के वनडे सीरीज दूसरा मुकाबला रायपुर में थोड़ी देर में शुरू होने वाली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले  गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच को जीतकर भारतीय टीम सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। वहीं न्यूजीलैंड की टीम आज मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करने की कोशिश करेगी। यदि भारतीय टीम यह मुकाबला जीत लेती है। तो वह लगातार छठा वनडे मैच जीतेगी। बता दें कि पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 12 रनों से हराया था। 

कब और कहां देखें मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला आज दोपहर के 1:30 बजे से शुरू होगा। जबकि मैच का टॉस 1 बजे होगा। इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ हॉटस्टार पर देख सकते हैं।


भारत की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग-11
फिन एलेन, ड्वेन कॉन्वे, हैनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, हेनरी शिप्ले, लोकी फर्ग्युसन, ब्लेयर टेकनर।